Friday, 9 June 2017

➨ आज का इतिहास 9 जून (देश-विदेश)


आज का इतिहास 9 जून (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 9 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है


1659 –
दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।
1720 –
स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरे स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1752 –
फ्रांसीसी सेना ने भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1789 –
स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के समीप ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
1815 –
लग्जमबर्ग फ्रांस के कब्जे से आजाद हुआ।
1898 –
चीन ने हांगकांग के कुछ नये क्षेत्रों को 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज पर लिया।
1931 –
डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार प्रदर्शित किया गया।
1940 –
नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1941 –
यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में विस्फोट से 1500 लोगों की मौत हुई।
1944 –
रुस ने फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
1945 –
आस्ट्रेलिया की सेना ने ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।
1949 –
भारत की प्रथम महिला आईपीए किरण बेदी का जन्म।
1960 –
चीन में चक्रवती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की मौत हो गई।
1964 –
लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
1970 –
जॉर्डन के शाह हुसैन पर गोलियां दागी गई।
1975 –
ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए सीधा प्रसारण शुरु हुआ।
1983 –
मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
1991 –
इंग्लैंड के पूर्व ओपनर ग्राहम गूच ने 154 रन की यादगार पारी खेलते हुए स्वेदश में 22 साल बाद टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम को जीत दिलाई।
1999 –
नाटो और यूगोस्लाविया ने कोसोवा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2001 –
लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपेन का युगल खिताब जीता।
ईरान में मोहम्मद खातमी बुलाने पर भुट्टो को तीन साल की सजा।
2008 –
केंद्र शासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को तम्बाकू मुक्त घोषित किया।
2011 –
भारत के मशहूर चित्रकार और फिल्म निर्देशक रह चुके एम. एफ. हुसैन का लंदन में निधन।
दुनिया का पहला कृत्रिम अंग सबसे कम समय में प्रत्यारोपित किया गया। इसमें सांस की नली को बदला गया था।  

No comments:

Post a Comment