Friday, 2 June 2017

➨ इतिहास के पन्नों में आज 2 जून का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्नों में आज 2 जून का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्नों में आज यानि 2 जून के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बॉलीवुड के महान अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और शौमेन राज कपूर का निधन और ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है


1780 – कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला किया।
1818 –
ब्रिटिश सेना ने मराठा गठबंधन को मुंबई में हरा दिया।
1851 –
अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया।
1883 –
पहली बार बेसबॉल खेल बिजली की रोशनी में फोर्ड वेयन इंडियाना में खेला गया।
1896 –
जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिये आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
1908 –
माणिकटोला बम कांड के मामले में श्री अरविंदो को गिरफ्तार किया गया।
1909 –
एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार आॅस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए।
1924 –
अमेरिका के सभी मूल निवासियों को आधिकारिक रूप से अमेरिकी नागरिकता दी गई।
1946 –
इटली में राजतंत्र को खत्म कर गणतंत्र अपनाने के लिए जनमत संग्रह करवाया।
1947 –
लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।
1953 –
ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी हुई।
1966 –
अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चंद्रमा पर अंतरिक्षयान उतारा।
1974 –
अफ्रीकी देश माली में संविधान अंगीकार किया गया।
1983 –
अमेरिका के सिनसिनाटी में एयर कनाडा के डीसी-9 विमान में आग लगने से 23 लोगों की मौत हुई।
1987 –
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म।
1988 –
बॉलीवुड के महान अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और शौमेन राज कपूर का निधन।
1994 –
उत्तरी स्कॉटलैंड में चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 लोगों की मौत।
1996 –
उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युध्दस्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।
1999 –
भूटान ब्राडकास्टिंग सर्विस पहली बार देश में टेलीविजन ट्रांसमिशन लेकर आया।
2004 –
ऑस्ट्रेलिया मॉडल जेनिफर हॉकिन्स मिस यूनवर्स बनीं।
2012 –
मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को वर्ष 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या करने के मामले में दोषी पाये जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
2014 –
तेलंगाना आधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बना।

No comments:

Post a Comment