Thursday, 1 June 2017

➨ आज का इतिहास 1 जून (देश-विदेश)


आज का इतिहास 1 जून (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 1 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है


1638 –
अमेरिका के प्लायमोथ क्षेत्र में पहली बार भूकंप के झटके दर्ज किये गये।
1670 –
इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस चौदहवें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किये।
1746 –
फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया।
1819 –
बंगाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गयी।
1835 –
कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य शुरू हुआ।
1869 –
थॉमस एडिसन को अपनी इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन के लिए पेटेंट हासिल हुआ।
1874 –
ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया।
1880 –
पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी।
1916 –
जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फाेर्ट वॉक्स पर हमला किया।
1927 –
अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये।
1929 –
फिल्म 'मदर इंडिया' में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म हुअा।
1930 –
भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।
1938 –
सुपरमैन वाला एक्शन कॉमिक्स का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1941 –
ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया।
1948 –
इजरायल और अरब देश संघर्षविराम पर राजी हुये।
1965 –
जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से 236 लोगों की मौत।
1969 –
कनाडा में रेडियाे और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
1979 –
रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ था और घोषणा हुई थी कि अब देश को जिम्बाब्वे के नाम से जाना जाएगा।
1980 –
केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ।
1993 –
ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया।
1996 –
एचडी देवेगोडा भारत के ग्यारवें प्रधानमंत्री बने।
1996 –
देश के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का बंगलौर (अब बेंगलूरु) में निधन हो गया था।
1999 –
मध्य चीन के ह्युबी प्रांत में 770-256 ईसा के तीन सौ प्राचीन कब्रों की खोज हुई।
2001 –
नेपाल के युवराज दीपेन्द्र ने अपनी मां, पिता और भाई सहित परिवार के 11 सदस्यों की हत्या कर खुद को गोली मार ली थी।
2005 –
अप्पा शेरपा ने माउन्ट एवरेस्ट की 15 वीं बार चढ़ाई की।
2007 –
ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
2009 –
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो से पेरिस जा रहे एयर फ्रांस विमान-447 के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सदस्यों समेत 228 यात्रियों की मौत।
2014 –
नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए ब्लास् में 40 लोगों की जान चली गई थी।  

No comments:

Post a Comment