Tuesday, 6 June 2017

➨ आज का इतिहास 6 जून (देश-विदेश)


आज का इतिहास 6 जून (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 6 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है


1520 –
फ्रांस और इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड संधि पर हस्ताक्षर किये।
1596 –
सिख गुरु हरगोविंद का जन्म।
1674 –
शिवाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक और साथ ही उन्होंने छत्रपति की उपाधि ग्रहण की।
1727 –
पहला बॉक्सिंग टाइटल लंदन में हुआ जहां जेम्स फिग ने नेड सटन को मात दी।
1752 –
भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे।
1808 –
नेपोलियन के भाई जोसफ को आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया था।
1831 –
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन संपन्न।
1882 –
न्यूयॉर्क के हेनरी डब्ल्यू सिले ने इलेक्ट्रिक आयरन का पेटेंट लिया।
1916 –
अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया।
1919 –
फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1926 –
मिस्र में एडली पाशा के नेतृत्व में सरकार बनी।
1929 –
अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक के रूप में मशहूर हुए सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) जिले में हुआ था।
1936 –
एविएशन गैसोलिन का पहली बार वाणिज्यिक तौर पर उत्पादन हुआ।
1944 –
नाजी सेना के फायरिंग दस्ते ने 96 कैदियों को मार डाला।
अलास्का एयरलाइंस का संचालन शुुरु।
1967 –
इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया।
1972 –
अमेरिका ने उत्तरी वियतनाम के हेफाेंग पर बमबारी की, जिसमें हजारों लोग मारे गये।
1975 –
दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन।
1981 –
बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई।
1994 –
वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एजबेस्टन में वारविकशायर के खिलाफ मैच में प्रथम श्रेणी इतिहास की सर्वाधिक 501 रन की पारी खेली।
1995 –
पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फांसी की सजा प्रतिबंधित की गई।
1997 –
बैंकाक में भारत, बांग्लादेश श्रीलंका एवं थाईलैंड ने बिस्टेक नामक आर्थिक सहयोग समूह का गठन किया।
1999 –
भारतीय टेनिस जोड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
2004 –
भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोलाल्ड रीगन का निधन।  

No comments:

Post a Comment