Monday, 12 June 2017

➨ आज का इतिहास 12 जून (देश-विदेश)


आज का इतिहास 12 जून (देश-विदेश)

आज ही के दिन यानि 12 जून को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है


1665 –
न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
1691 –
पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
1787 –
अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।
1889 –
उत्तरी अायरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे।
1926 –
ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
1929 –
ऐनी फ्रैंक का जन्म। जिसकी डायरी दुनिया में सबसे ज्यादाबिकने वाली किताबों में से एक है।
1932 –
मशहूर भरत नाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री पद्मिनि का जन्म।
1932 –
मेरा नाम जोकर, जिस देश में गंगा बहती है जैसी फिल्मों की अभिनेत्री पद्मिनि का जन्म।
1937 –
सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।
1952 –
तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
1957 –
पाकिस्तान में मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में 124 टेस्ट में 8,832 रन और 233 वनडे मैचों में 7,381 रन बनाए।
1964 –
दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
1972 –
महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक डी.जी. तेंदुलकर का निधन।
1975 –
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
1991 –
बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनें।
1994 –
दुनिया के सबसे बड़े टिवनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
2002 –
विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।
2008 –
दक्षिणी एशियाई फ़ुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ फ़ुटबाल चैम्पियनशिप की मेजबानी सौंपी।
2015 –
चंडीगढ़ के प्रसिद्ध 'रॉक गार्डन' के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन। 

No comments:

Post a Comment